Uncategorized

सरला बिरला स्कूल में ‘दिव्य शक्ति’ उत्सव, मां दुर्गा के नौ रूपों की मनोहारी प्रस्तुति

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘दिव्य शक्ति-नारी शक्ति का उत्सव’ के तहत सप्ताहव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का सजीव चित्रण कर भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद मां दुर्गा के आवाहन, भक्तिमय गीत, नृत्य और दुर्गापूजा के महत्व पर आधारित प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बनाया। ‘नवदुर्गा’ वेशभूषा प्रस्तुति और पारंपरिक धुनुची नृत्य आकर्षण के केंद्र रहे। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने डांडिया में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा के आदर्श नारी सम्मान, साहस और करुणा की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। उत्सव ने भक्ति और सांस्कृतिक शिक्षा के साथ एकता, आत्मविश्वास तथा जीवन-मूल्यों का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *