Uncategorized

रूपी सोरेन के निधन पर चैंबर ने जताया शोक, नेमरा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गहरी संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार को चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनके तथा उनके परिवार के प्रति एकजुटता प्रकट की।

चैंबर पदाधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। इस मुलाकात के माध्यम से व्यापारिक समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस कठिन समय में साथ होने का संदेश दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे। चैंबर ने इस अवसर पर परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *