सत्यानिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर दरभंगा हाउस परिसर में होगा आयोजन

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत 26 और 27 अक्टूबर को दरभंगा हाउस परिसर में सतर्कता महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘सत्यानिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
महोत्सव की शुरुआत 26 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे उद्घाटन समारोह से होगी। इसके बाद स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली और पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी दिन ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम भी होगा।
27 अक्टूबर को फेस पेंटिंग और एकल गायन प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 12:30 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
सीसीएल के इस आयोजन के माध्यम से कार्यस्थल और समाज में सत्यनिष्ठा, जवाबदेही तथा नैतिक आचरण को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए सतर्कता और नैतिक मूल्यों का संदेश रचनात्मक तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।



