Uncategorized

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली एक नवंबर को

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस किसी भी कोशिश से पीछे नहीं हटेगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली ऐतिहासिक होगी। इसके लिए राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। जिला प्रभारी और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का इस्तेमाल लोगों के नाम हटाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच मतदाताओं की संख्या में अंतर तथा पश्चिम बंगाल में एक कांग्रेस उम्मीदवार का नाम हटाए जाने का हवाला दिया। यादव ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव पर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का मूल आधार है और इसकी रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा सहित सोनाल शांति, उज्ज्वल तिवारी, अख्तर अली और राजन वर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *