Uncategorized

रांची विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ एजुकेशन शुरू, शोध को मिलेगा बढ़ावा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

एमए इन एजुकेशन के पहले सत्र की शुरुआत, नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगी पढ़ाई

रांची: रांची विश्वविद्यालय में बुधवार को स्कूल ऑफ एजुकेशन का उद्घाटन हुआ। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही एमए इन एजुकेशन के सत्र 2026–28 की शुरुआत हुई।

कुलपति ने कहा कि स्कूल ऑफ एजुकेशन झारखंड में शिक्षा-शास्त्र के क्षेत्र में शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को नई दिशा देगा। इससे विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय अध्ययन और अनुसंधान के अवसर मिलेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप शिक्षक-शिक्षा को विकसित करने पर जोर दिया।

कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा ने इसे विश्वविद्यालय के अकादमिक विस्तार की महत्वपूर्ण पहल बताया। डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू और अन्य वक्ताओं ने भावी शिक्षकों में रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और शोधपरक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता बताई। समारोह में विभिन्न शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *