Uncategorized

राज्यपाल ने दीपशिखा के सूचना केंद्र का किया उद्घाटन, एक लाख रुपये देने की घोषणा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नामकुम स्थित दीपशिखा संस्था के नवनिर्मित सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है। उचित अवसर और अनुकूल वातावरण मिलने पर वे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, खेलकूद, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर काम करना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने विवेकाधीन अनुदान मद से दीपशिखा संस्था को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *