Uncategorized

फोन पर खुलीं करियर की राहें, डीएसपीएमयू की नई पहल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

दूरदराज के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कुलपति से पूछे भविष्य से जुड़े सवाल

रांची: करियर संबंधी उलझनों के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने टेली कैरियर काउंसलिंग के जरिए फोन पर शैक्षणिक मार्गदर्शन देने की पहल शुरू की है। बुधवार को आयोजित पहले सत्र में विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने कुलपति डॉ राजीव मनोहर से सीधे संवाद किया।

दोपहर दो से तीन बजे तक चले इस कार्यक्रम में साहेबगंज, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बुंडू सहित कई क्षेत्रों से सवाल आए। विद्यार्थियों ने 12वीं के बाद करियर विकल्प, लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी, विदेशी भाषाओं में संभावनाओं और तीरंदाजी के राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की जानकारी मांगी। कुछ अभिभावकों ने भी बच्चों के भविष्य को लेकर सलाह ली।

कुलपति ने इसे सामुदायिक प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विश्वविद्यालय के अनुसार, जनसंपर्क एवं सामुदायिक प्रसार विभाग के नेतृत्व में यह अभियान पूरे वर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *