Uncategorized

माफिया तत्वों के खिलाफ आजसू का संघर्ष जारी रहेगा : सुदेश महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने धनबाद में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। गुरुवार को मेमको मोड़ स्थित होटल द रीट में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सदस्यता अभियान तेज करने, युवा संगठन को सक्रिय बनाने और सभी प्रखंडों में सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश दिया।

बैठक में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो भी उपस्थित रहे। इस दौरान लोयाबाद (बांसजोड़ा) प्रकरण में जेल गईं आजसू नेत्री रजनी रवानी और अन्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की माटी और खनिज संपदा के संरक्षण तथा भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *