मंत्री इरफान अंसारी ने उपायुक्तों को दिए आकलन और राहत के आदेश

रांची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच झारखंड सरकार ने धान की फसल को संभावित नुकसान के आकलन की तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को गांव-गांव जाकर खेतों का सर्वे करने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है।
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सर्वेक्षण निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए, ताकि कोई पात्र किसान सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
मौसम की स्थिति को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट रहने, अतिरिक्त बेड, दवाइयां, ऑक्सीजन और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। वज्रपात, सर्पदंश और वर्षाजनित बीमारियों से निपटने की तैयारी के भी निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने उपायुक्तों से लगातार स्थिति की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजने को कहा है।



