Uncategorized

संघर्षों से घबराएं नहीं, बड़े सपने देखें और मेहनत करें : राज्यपाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

लोक भवन में स्कूली बच्चों से संवाद, अपने जीवन के संघर्षों को साझा कर बढ़ाया उत्साह

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन में गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मोरहाबादी के छात्रों और शिव नारायण मारवाड़ी कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, निरंतर परिश्रम करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने अपने जीवन के संघर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि मात्र एक वर्ष की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी माता ने कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण किया और शिक्षा दिलाई। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी पीछे छोड़ा जा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई में जिज्ञासु रहने और विषयों से जुड़े सवाल शिक्षकों से पूछने की अपील की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जीवन संघर्ष का उदाहरण देते हुए उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोक भवन के उद्यान का भ्रमण किया। राज्यपाल ने उन्हें कल्पतरु, रुद्राक्ष और सिंदूर सहित विभिन्न विशिष्ट पौधों की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *