
रिपोर्ट : अजीत कुमार सिंह
छतरपुर: ( खबर आजतक) : छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के चराई मुखिया रविंद्र राम ने पंचायत क्षेत्र के कई जगहों पर ग्रामीणों के साथ बैठकर एसआईआर के बारे में उन्हें जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि एआईआर बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है। इसकी पात्रता के लिए जो भी आवश्यक दस्तावेज की मांग की जा रही है उसे संबंधित कार्यायल से बनवाकर जमा करें। रविंद्र राम ने अपने पंचायत क्षेत्र के कई गांव में ग्रामीणों को इकट्ठा कर फॉर्म लेकर सभी को इसके महत्व के बारे में समझाते हुए उन्हें एसआईआर की कॉलम पूरा करने के लिए बताया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों सहित अन्य समाजसेवियों एवं लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के लोगों को एसआईआर के बारे में अच्छी तरह समझाकर उन्हें इससे संबंधित दस्तावेज संबंधित कार्यालय में जमा करने के लिए प्रेरित करें ताकि समय रहते कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रह जाए।



