उद्घाटन पर ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर विशेष ऑफर

रांची: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने रांची मेन रोड स्थित होटल कैपिटल हिल के समीप झारखंड में अपना नौवां एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया। मंगलवार को हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया और शोरूम पार्टनर सौरभ नरेड़ी एवं मनोज नरेड़ी ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।
शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर 105 प्रतिशत तक मूल्य लाभ तथा डायमंड ज्वेलरी पर 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा लकी ड्रॉ में कार या स्कूटर जीतने का अवसर दिया जा रहा है।



