Uncategorized

एनएचएम के 15 हजार अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा देने की पहल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

20 साल पुरानी मांग पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया भरोसा, कर्मियों और उनके परिवारों को मिलेगी सुरक्षा

जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के करीब 15 हजार अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा से जोड़ने की पहल की है। जामताड़ा सदर अस्पताल में इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा भी जरूरी है।

बताया गया कि स्वास्थ्यकर्मी पिछले करीब 20 वर्षों से स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम की मांग कर रहे थे। इस पहल पर कर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीशियन और अन्य कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “आपकी पीड़ा मेरी पीड़ा है।” इस पहल से हजारों अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *