24 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में होगा आयोजन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
प्रकाश पर्व का आयोजन रांची के पीपी कंपाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।
मौके पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेठी, गुरुगोविंद सिंह स्कूल के सचिव रंजीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह और गुरुनानक अस्पताल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि सहित अन्य उपस्थित थे।



