Uncategorized

मतदाता सुनवाई के दस्तावेजों में मिली खामियां, 30 नवंबर तक सुधार का निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

देवघर: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को देवघर जिले के जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनाराईठाढ़ी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं की सुनवाई और दस्तावेज सत्यापन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। जांच में कुछ मामलों में दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित कमियां पाई गईं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को सभी चिह्नित कमियों को 30 नवंबर तक दूर कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही किसी विदेशी या अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो। उन्होंने सुनवाई और दस्तावेजों के सत्यापन में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बारला समेत संबंधित अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *