Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, परिवार में शोक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। मां के निधन से अर्जुन मुंडा और उनका परिवार गहरे दुख में है।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी। उन्होंने मां को अपने जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताते हुए लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।”

उनकी इस भावुक अभिव्यक्ति से मां के प्रति उनका लगाव और बिछड़ने का दर्द झलकता है। अर्जुन मुंडा ने बताया कि उनकी पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार सोमवार को ही किया जाएगा। निधन की खबर के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *