Uncategorized

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति है। मां केवल ममता और स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत संबल होती हैं। उनके जाने से जीवन में ऐसा खालीपन पैदा होता है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *