Uncategorized

चैंबर सदस्यों का डिजिटल डेटा बैंक होगा तैयार, पुराना रिकॉर्ड भी होगा अपडेट

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की डाटा अपग्रेडेशन उप समिति की बैठक सोमवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें सदस्यों के रिकॉर्ड को अद्यतन, त्रुटिरहित और व्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही प्रतिष्ठानों के पते, संपर्क नंबर और व्यावसायिक विवरण में हुए बदलावों को तत्काल अपडेट करने की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में सदस्यों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने और डेटा संग्रहण एवं सत्यापन की सरल प्रक्रिया अपनाने का सुझाव दिया गया। सदस्यों ने कहा कि डेटा अपग्रेडेशन को नियमित प्रक्रिया बनाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में भी जानकारियां अद्यतन रहें।

चैंबर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि मजबूत डेटा बैंक से प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी। साथ ही सदस्यों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और व्यापारिक हितों से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

उप समिति के चेयरमैन संतोष अग्रवाल और कमलेश संचेती ने बताया कि डेटा अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बैठक में सुभाष पोद्दार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *