BREAKING NEWS
छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतोछात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतो
Uncategorized

धनबाद भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक अभियान चलाने की तैयारी

June 11, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

धनबाद। भारतीय जनता पार्टी के धनबाद जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक दूसरी मासिक बैठक में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने की।

कार्यक्रम में धनबाद ग्रामीण जिला के नवनियुक्त प्रभारी दिलीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व मंत्री एवं निरसा की पूर्व विधायक श्रीमती अर्पणा सेनगुप्ता, वरिष्ठ नेता ज्ञानरंजन सिन्हा, धर्मजीत सिंह, जिला महामंत्री विकास महतो, आशीष मुखर्जी, निताई रजवार, धरणीधर मंडल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनके सहयोग से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। :::

← तेनुघाट रजिस्ट्री कार्यालय में निकला कोबरा, मची अफरा-तफरीतेनुघाट सिंदरी में बिना लाइसेंस संचालित गेस्ट हाउस, लॉज व विवाह भवनों पर सवाल, निगम की कार्यशैली पर उठे प्रश्न →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।