मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा और सुशासन को समर्पित: बाबूलाल मरांडी

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया और करोड़ों लोगों को आवास, आयुष्मान तथा उज्ज्वला जैसी योजनाओं का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि उसने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद गरीबों और विकास की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *