Uncategorized

31 मई को होगा मारवाड़ी ब्राह्मण सभा का प्रतिभा सम्मान समारोह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची द्वारा 31 मई को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ सीए, इंजीनियरिंग, वकालत एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

सभा के मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के संचालन के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें मनीष शर्मा, दीपक शर्मा, योगेश सारस्वत और धर्म चंद शर्मा शामिल हैं। अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। वहीं कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला ने बताया कि प्रविष्टियां 30 मई शाम 7 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *