
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने धुर्वा और जगरनाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजनों के बयान और एफआईआर में दर्ज तथ्यों में विरोधाभास है तथा पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है।
आदित्य साहू ने तीनों बच्चों की अविलंब सकुशल बरामदगी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा जनआंदोलन करेगी। उन्होंने घोषणा की कि बच्चों की बरामदगी और पुलिस की कथित निष्क्रियता के विरोध में 13 जून की शाम छह बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने कोकर से लापता 18 माह की बच्ची अदिति का भी जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है और भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
Leave a Reply