खेल झारखण्ड राँची

HIL 2026: अनुभव और युवा जोश के साथ मैदान में उतरेंगी HIL GC और कलिंगा लांसर्स

नितीश मिश्रा

रांची: पुरुषों की हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2026 सीज़न को लेकर रोमांच चरम पर है। HIL गवर्निंग काउंसिल टीम और वेदांता कलिंगा लांसर्स ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों के संतुलन के साथ मज़बूत तैयारियां की हैं। HIL GC की कप्तानी हार्दिक सिंह करेंगे, जबकि वेदांता कलिंगा लांसर्स की कमान संजय और बेल्जियम के आर्थर वैन डोरेन के हाथों में होगी। HIL GC में सैम वार्ड, ललित उपाध्याय और सुरेंद्र कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे। वहीं लांसर्स की ताकत मजबूत डिफेंस और कृष्ण बी पाठक की गोलकीपिंग है। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से सीज़न की शुरुआत करेंगी।

Related posts

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल हुए सुदेश

admin

ईएसएल ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सप्ताह 2025 मनाया, सुरक्षा और जागरूकता को सुदृढ़ किया

admin

मायूमं धनबाद कोयलांचल शाखा ने लगाया दूसरा अमृतधारा वाटर कूलर

admin

Leave a Comment