
रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड कर रहा #HitlerHemant केवल हैशटैग नहीं, बल्कि छात्रों के प्रति सरकार की कथित क्रूरता और बर्बरता का प्रतीक है।

बाउरी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त की घटना को झारखंड कभी नहीं भूलेगा और छात्रों के आंसुओं का हिसाब सरकार को देना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य में अघोषित आपातकाल लागू है। बाउरी के अनुसार, 10 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं को खेलगांव परिसर में करीब 11 घंटे रोककर रखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकार और भविष्य की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। यह संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।
Leave a Reply