Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसझारखंड के धनबाद जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बलियापुर : पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बीएड कॉलेज में भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी तथा धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो ने भाग लिया। इस अवसर पर बलियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक, भीखराजपुर के मुखिया दिलीप महतो, शिक्षकों और छात्रों ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

इसी दिन झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर में भी योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया, जहाँ ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन जैसे अनेक आसनों का अभ्यास किया गया। बलियापुर थाना परिसर में भी थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार और सभी पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया, जिसमें योग प्रशिक्षिका कृष्णा सुल्तानिया ने प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। डालसा द्वारा बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में भी योग दिवस मनाया गया, जिसमें मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। सिंदरी में हर्ल के स्पंदन क्लब और पतंजलि परिवार ने भी बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए, जहाँ योग को एक जीवन शैली बनाने का संकल्प लिया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” थी, और सभी ने स्वस्थ समाज और राष्ट्र के निर्माण में योग की भूमिका पर ज़ोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *