Uncategorized

अनशनकारी छात्र राहुल क्रांति से मिले भाजपा नेता, आंदोलन को दिया समर्थन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर आमरण अनशन के दौरान बीमार पड़े छात्र राहुल क्रांति का हालचाल जाना। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा और प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव ने छात्र से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। नेताओं ने चिकित्सकों से राहुल क्रांति की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी ली।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक छात्र का आंदोलन नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय की लड़ाई है। नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों को न्याय मिलने तक भाजपा उनका समर्थन जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *