अमिताभ चौधरी की जयंती पर जेएससीए ने लगाया रक्तदान एवं पौधारोपण शिविर

रांची: दिवंगत अमिताभ चौधरी की जयंती पर सोमवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में मेगा रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए), कंट्री क्रिकेट क्लब, ज़िनिया–द वॉयस ऑफ चाइल्ड और रिम्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

रक्तदान शिविर में लगभग 110 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। वहीं, स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कर दिवंगत अमिताभ चौधरी के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, कंट्री क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी सहित कई वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। अमिताभ चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी ने भी रक्तदान कर अपने पिता की जनसेवा की भावना को सम्मान दिया। जेएससीए ने इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *