BREAKING NEWS
संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा, सुख-समृद्धि की कामनाऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, झारखंड के पर्यटन-शिक्षा पर चर्चादिल्ली में झारखंड की चार शिक्षिकाओं में शामिल पूनम कुमारी को शिक्षक सम्मानफैटी लीवर पर रांची में बड़ा अभियान, एक साल में 1.20 लाख लोगों की होगी जांचआदिवासी वोटबैंक पर भाजपा की नजर, सन्नी टोप्पो ने संभाली कमानकसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोरसंजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा, सुख-समृद्धि की कामनाऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, झारखंड के पर्यटन-शिक्षा पर चर्चादिल्ली में झारखंड की चार शिक्षिकाओं में शामिल पूनम कुमारी को शिक्षक सम्मानफैटी लीवर पर रांची में बड़ा अभियान, एक साल में 1.20 लाख लोगों की होगी जांचआदिवासी वोटबैंक पर भाजपा की नजर, सन्नी टोप्पो ने संभाली कमानकसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर
Uncategorized

अवैध लोहा गोदाम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वैन जब्त; देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार

June 8, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


पाथरडीह। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पाथरडीह पुलिस ने रविवार को भौरिक खटाल के समीप संचालित एक अवैध लोहा गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से लोहा लदे दो पिकअप वैन जब्त किए और गोदाम संचालक राजू खान तथा शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से दो देशी कट्टा बरामद हुए, जिसके बाद कार्रवाई और तेज कर दी गई। जांच में पता चला कि उक्त गोदाम में बीसीसीएल, सेल और रेलवे से चोरी किए गए लोहे की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था।
पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह औचक छापेमारी की गई। इस दौरान लोहा लदे दो पिकअप वैन (JH10CK-7196 एवं BR45V-0711) जब्त किए गए। जब्त वाहनों में से एक में रेलवे की संपत्ति होने की आशंका वाला चोरी का लोहा लोड पाया गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी दे दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और चोरी के लोहे के स्रोत तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

← लायंस क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 10 बैरिकेड लगाए गए जीजीएसईएसटीसी में राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, देशभर के विशेषज्ञ जुड़े →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।