
बोकारो (ख़बर आजतक) : जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष सचिन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन जिला प्रवक्ता उमेश जायसवाल ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, BLA-2, प्रत्येक प्रखंड में 100 सक्रिय सदस्य तैयार करने, जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

बैठक में केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, अश्विनी महतो, राजकुमार, केंद्रीय सदस्य सुरजन कपरदार, सुशेन रजवार, महेंद्र चौधरी, परमेश्वर सिंह, जिला प्रभारी कमलेश महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, जिला बुद्धिजीवी मंच अध्यक्ष विनोद कश्यप, AJKSS के नरेश महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय दास, सन्तु सिंह, जिला सचिव नरेंद्र महतो, अमर लाल महतो, राजा राम साव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास, मिश्री लाल महतो, अरुण महतो, कृष्णा महतो, धनुलाल महतो उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व प्रमुख कसमार पुष्पा देवी, ऊषा देवी, विक्की कुमार, बासुदेव लहेरी, जलेश्वर महतो, ओम प्रकाश नायक, मिलन महतो, उमेश हजाम, अभिषेक रजवार, धनेश्वर महतो, गणेश प्रसाद, वीरू हरि, रुपेश महतो, चंदन सिन्हा, महेंद्र महतो, देवेंद्र नाथ महतो सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Leave a Reply