Uncategorized

इमा कराटे खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण समेत आठ पदक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा में आयोजित CISCE ज़ोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते।

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की मारिया लवलीन खेस, बृष्टि मोनिका केरकेट्टा और शाइनी शिमोना टोप्पो, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम की मिस्टी कुमारी तथा बिशप स्कूल बहुबाजार के प्रीत सोनी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा और अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी रीजनल कराटे चैंपियनशिप की तैयारी और बेहतर ढंग से कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *