Uncategorized

ऊपरघाट में कोयले से निकल रही गैस और धुएं से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग की

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


बोकारो : ऊपरघाट के पलामू पंचायत अंतर्गत गीदरपटका क्षेत्र स्थित रामाहरिया कोल प्लांट में कोयले से निकल रही गैस और धुएं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोयले से निकलने वाली गैस एवं धुएं की निकासी उचित चिमनी और निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से होनी चाहिए, लेकिन प्लांट में खुले क्षेत्र से गैस और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, प्लांट के समीप ही एक स्कूल भी स्थित है। ऐसे में धुएं और गैस से स्कूली बच्चों, मजदूरों तथा आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने नावाडीह अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार को लिखित आवेदन देकर जानकारी दी थी। आरोप है कि अब तक मामले में अपेक्षित संज्ञान नहीं लिया गया। वहीं पेंक थाना प्रभारी नीतीश कुमार से भी जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण, गैस-धुएं के स्रोत की जांच तथा नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *