
रांची: राजधानी में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की जांच के बीच पंडरा ओपी पुलिस ने देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक ऑटो चालक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एयर गन बरामद की गई। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चालक की पहचान रवि स्टील निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वह एयर गन रखने के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस उसे पंडरा थाने ले गई।
पुलिस को आशंका है कि एयर गन का इस्तेमाल यात्रियों को डराने या लूटपाट की घटनाओं में किया जा सकता था। हालांकि, अब तक इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस चालक से पूछताछ कर एयर गन रखने के उद्देश्य और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची में ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों से लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



