Uncategorized

एनडीए विधायकों को मिला मॉक पोल प्रशिक्षण, परिमल नाथवानी की जीत तय : आदित्य साहू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यसभा चुनाव से पहले रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे एनडीए विधायकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मॉक पोल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में विधायकों को वोटिंग प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं।

आदित्य साहू ने दावा किया कि एनडीए समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत सौ फीसदी तय है और सभी एनडीए विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि बीएनआर होटल में ठहरे उनके विधायक क्या कर रहे हैं। साहू ने कहा कि विपक्षी खेमे के कुछ विधायक भी अंतरात्मा और राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे। कार्यक्रम में एनडीए के कई विधायक और सहयोगी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *