एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में फैकल्टी रेडीनेस वर्कशॉप का आयोजन

रांची: एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में 1 जुलाई को ‘फ़ैकल्टी तैयारी वर्कशॉप: कोर्स फ़ाइलें, परिणाम आधारित शिक्षा मैपिंग, एमिज़ोन और एक्रेडिटेशन में उत्कृष्टता’ विषय पर प्रथम फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, परिणाम – आधारित शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रत्यायन प्रक्रियाओं को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग से जुड़ी तैयारियों को सशक्त बनाना था।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक के. श्रीवास्तव ने नैक की नई प्रत्यायन प्रणाली और उसमें किए गए व्यापक सुधारों की जानकारी दी। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में पूर्व प्रोफेसर डॉ. टी. रमेश ने परिणाम आधारित शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जबकि डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने परिणाम आधारित शिक्षा मैपिंग, कोर्स के नतीजे, प्रोग्राम के नतीजे और अटेनमेंट प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *