Uncategorized

औरंगाबाद में रांची आ रही बस डंपर से टकराई, फार्मा कर्मी की मौत; 22 घायल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

औरंगाबाद/रांची: वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस मंगलवार तड़के बिहार के औरंगाबाद जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गई। एनएच-19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के पास बस ने सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाराणसी निवासी 35 वर्षीय फार्मा कर्मी विवेक सिंह की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर और सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-19 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *