कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्प, भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया जागरूकता अभियान


धनबाद : “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “कम तेल की थाली – देश रहे खुशहाली” अभियान के तहत धनबाद ग्रामीण महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती नीतू शंकर के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी शामिल हुईं।
कार्यक्रम की प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश मंत्री श्रीमती रमा सिन्हा रहीं। इस अवसर पर श्रीमती प्रमिला शंकर, श्रीमती सुष्मिता शंकर, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती पार्वती देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल भोजन में तेल की मात्रा कम करने का संदेश नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और परिवार को रोगमुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार अपनाने तथा “कम तेल की थाली – देश रहे खुशहाली” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *