कमलपुर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लिया कुप्रथा खत्म करने का संकल्प

कसमार (बोकारो) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कमलपुर में शनिवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहयोगिनी एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

प्रधानाध्यापक विमल प्रसाद नायक एवं सहायक शिक्षक जयप्रकाश नायक ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर असर डालता है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। सहयोगिनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश को बाल विवाह मुक्त बनाना है। इसके लिए गांवों और विद्यालयों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और छात्राओं ने बाल विवाह समाप्त करने तथा समाज को जागरूक करने की शपथ ली। मौके पर रीना केरकेट्टा, सावित्री कुमारी, रामानंद प्रसाद महतो, निधि कुमारी समेत कई छात्राएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *