कश्मीर दौरे पर संजय सेठ ने दिया स्वच्छता, पर्यावरण और राष्ट्रीय एकता का संदेश

श्रीनगर/रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने कश्मीर दौरे के दूसरे दिन धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद हजरतबल दरगाह में देश की शांति और प्रगति के लिए दुआ मांगी।

दौरे के दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। बाद में चिनार कोर के जवानों के साथ योग सत्र में शामिल होकर स्वास्थ्य और मानसिक सुदृढ़ता का संदेश दिया।

उन्होंने ऐतिहासिक पांद्रेथन मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और कहा कि भारत की विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का सम्मान ही राष्ट्रीय एकता की सबसे बड़ी शक्ति है। दौरे के अंत में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *