Uncategorized

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके निधन से समाज को बड़ी क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कैंब्रियन परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *