Uncategorized

कैलाश नगर में ट्रांसफार्मर स्थापना को लेकर बैठक, वैकल्पिक स्थान पर लगाने की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

चास (बोकारो): वार्ड संख्या 11 स्थित कैलाश नगर में रविवार को ट्रांसफार्मर स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद स्थानीय लोग ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पूर्व में चिन्हित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन वहां जमीन मालिक एवं उनके पड़ोसियों द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध किया गया, जिसके कारण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।


बैठक में उपस्थित प्रदीप शर्मा (पार्षद पति) ने कहा कि क्षेत्र की बिजली समस्या को देखते हुए ट्रांसफार्मर लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बिजली विभाग के एसी (सहायक अभियंता) से मिलकर प्रशासनिक सहयोग के साथ ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में पहल की जाएगी। वहीं नंद जी प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था काफी खराब है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा बिजली संकट के चलते पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकमत से निर्णय लेते हुए ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए वैकल्पिक स्थान का चयन कर वहां ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके। बैठक का आयोजन प्रिया क्लिनिक आवास, कैलाश नगर में किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्य: नंद जी प्रसाद, डॉ. परमानंद, हेमंत एम्बेसडर, अभय तिवारी, के. एन. सिंह, रामभजन सिंह, उमेश, बलराम, श्यामानंद राय, पुनीत कुमार, चंद्रिका राम, सीताराम, प्रदीप कुमार सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *