
बोकारो (ख़बर आजतक) : चास कैलाश नगर में बिजली ट्रांसफॉर्मर स्थापना के मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक अब 31 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्व निर्धारित तिथि 29 मई को कैलाश नगर स्थित प्रिया क्लिनिक के निवास पर होनी थी, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर को निर्धारित स्थान पर स्थापित कराने के लिए सभी निवासी एकजुट होकर प्रयास करेंगे। इसके लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने तथा सामूहिक पहल को आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

इस संबंध में आयोजित बैठक में नंद जी प्रसाद, डॉ. परमानंद, हेमंत एम्बेसडर, अभय तिवारी, के.एन. सिंह, रामभजन सिंह, उमेश, बलराम, श्यामानंद राय, पुनीत कुमार, चंद्रिका राम, सीताराम एवं प्रदीप शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कैलाश नगर निवासी समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 31 मई को सुबह 8 बजे प्रिया क्लिनिक के निवास पर आयोजित बैठक में शामिल होकर ट्रांसफॉर्मर स्थापना के प्रयास को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
Leave a Reply