Uncategorized

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान : अर्जुन मुंडा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत गुरु पूर्णिमा पर सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर समरसता दीप जलाकर होगी।

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से कलश वंदन अभियान तथा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर से वाराणसी तक समरसता यात्रा भी निकाली जाएगी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *