BREAKING NEWS
वाईबीएन विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ECINET ऐप की दी जानकारीएसबीयू में ‘दीक्षारंभ-2026’ का आयोजन, नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागतचंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन के साथ शुरू की पूजा की तैयारियांकांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन, भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांगमानसून सत्र की रणनीति पर भाजपा विधायक दल की बैठक शुरूरांची के निजी अस्पतालों को डिजिटल हेल्थ सिस्टम अपनाने की समयसीमा, 30 अगस्त तक लागू करने का निर्देशवाईबीएन विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ECINET ऐप की दी जानकारीएसबीयू में ‘दीक्षारंभ-2026’ का आयोजन, नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागतचंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन के साथ शुरू की पूजा की तैयारियांकांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन, भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांगमानसून सत्र की रणनीति पर भाजपा विधायक दल की बैठक शुरूरांची के निजी अस्पतालों को डिजिटल हेल्थ सिस्टम अपनाने की समयसीमा, 30 अगस्त तक लागू करने का निर्देश
Uncategorized

चिन्मय विद्यालय में हिन्दी कवि सम्मेलन, आयुष आनंद प्रथम रहे

August 5, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : चिन्मय विद्यालय बोकारो में बुधवार को हिन्दी कवि सम्मेलन का आयोजन उत्साह और साहित्यिक गरिमा के साथ किया गया। विद्यालय पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा छह से बारहवीं तक के 25 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में आयुष आनंद (कक्षा XI-C) ने प्रथम, वैष्णवी कुमारी (कक्षा XII-M) ने द्वितीय तथा सत्यम कुमार गुप्ता (कक्षा XII-K) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, वात्सल्य रस, करुण भाव, आत्मबोधन सहित विभिन्न विषयों पर स्वरचित एवं भावपूर्ण कविताओं का पाठ किया। कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाने के लिए संस्कृत श्लोकों एवं गीतों का भी समावेश किया। कविता पाठ के दौरान सभागार तालियों और दर्शक विद्यार्थियों की वाह-वाह से गूंजता रहा।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार तथा उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हिन्दी विभाग की शिक्षिका ज्योति दुबे एवं शिक्षक अभिनव बर्मन ने निर्णायक के रूप में किया।


प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि कविताएं समाज की संवेदनाओं और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति होती हैं। कम शब्दों में गहरे भाव व्यक्त करने की क्षमता साहित्य की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में लेखन, वाचन और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। अंत में उन्होंने विद्यालय पुस्तकालय विभाग के आशुतोष चौबे, एस.एन. झा तथा पंकज मिश्रा को सफल आयोजन के लिए विशेष बधाई दी।

← जड़ी-बूटी दिवस पर आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस मनाया, औषधीय पौधे बांटे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।