Uncategorized

चिरकुंडा में मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार का भव्य नागरिक अभिनंदन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


निरसा : चिरकुंडा में रविवार को कुमारधुबी क्लब में चिरकुंडा मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिम बंगाल सरकार के पीडब्ल्यूडी व पीएचईडी मंत्री सह कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मंत्री डॉ. पोद्दार को पौधा, शॉल एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने मारवाड़ी समाज की शिक्षा, व्यापार, उद्योग और समाजसेवा में अहम भूमिका की सराहना करते हुए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा के अनुसार सहयोग देने की अपील की और संस्कृत भाषा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा व पवन अग्रवाल ने किया। मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग, महिलाएं, युवा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *