
रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन शनिवार को रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। प्रधान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चिराग पासवान के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान बिरेंद्र प्रधान ने चिराग पासवान के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समारोह में अभिषेक राय, रतन पासवान, लाल बहादुर राम, शिव जी, पारसनाथ राय, ममता रंजन, उमेश तिवारी, राजेश रंजन, ऋषिकेश, भुवनेश्वर पाठक, सुरेंद्र राय और उत्तम सहित सहित अन्य मौजूद रहे।



