जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत : डॉ. इरफान

रांची: डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मेहनत और संघर्ष के आगे दुनिया सलाम करती है तथा जनता के अपार प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वह अपने राज्य के विकास, जनसेवा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जहां भी उन्हें जनता का स्नेह और युवाओं का उत्साह मिलता है, वह उन्हें और अधिक सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जीवनभर बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि यदि उनके कार्य और जनता का समर्थन किसी को असहज करता है तो यह उनकी सोच है। उनका उद्देश्य किसी से प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, विकास और इंसानियत का संदेश फैलाना है। उन्होंने दोहराया कि जनता की सेवा ही उनका धर्म है और यही उनका संकल्प रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *