
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित नौवीं बीके बिरला रांची जिला अंतर-विद्यालयीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 में मेजबान विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। रांची जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 30 से अधिक स्कूलों के 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 में आइडियल इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, जबकि अंडर-17 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। अंडर-19 में शारदा ग्लोबल ने पहला स्थान हासिल किया। समग्र प्रदर्शन के आधार पर आचार्यकुलम प्रथम और शारदा ग्लोबल द्वितीय उपविजेता बना। प्रतियोगिता में 480 पदक और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेलों को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।



