Uncategorized

जीजीईएस टेक्निकल कैंपस, बोकारो का 16वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), चास का 16वाँ स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ, जिसमें पहले चरण में धार्मिक व औपचारिक कार्यक्रम तथा दूसरे चरण में साहित्यिक आयोजन “काव्य स्पंदन” संपन्न हुआ।


प्रथम चरण में निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रो. डॉ. ए.पी. बनवाल ने शबदवाणी प्रस्तुत की, जिसके बाद अरदास हुई। सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश दिया, वहीं अध्यक्ष तरसेम सिंह ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट को सशक्त बनाने पर जोर दिया। अंत में प्रो. शहनाज़ फरहीन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।


द्वितीय चरण “काव्य स्पंदन” में कवियों ने शानदार प्रस्तुति दी। रीना यादव, बसंत जोशी, नितेश मिश्र और सुशील साहिल ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा पलक कुमारी ने भी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर सराहना बटोरी।
समारोह में 300 से अधिक शिक्षक, छात्र-छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन संस्थान के इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *