Uncategorized

जेएससीए भगदड़ कुप्रबंधन का परिणाम : दीपक प्रकाश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान हुई भगदड़ को आयोजन समिति, जेएससीए प्रबंधन और राज्य सरकार की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि बड़े आयोजन के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल और आपातकालीन व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों व आयोजनकर्ताओं की भूमिका की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए टिकट या पास आधारित प्रवेश, सभी गेटों का संचालन, पर्याप्त सुरक्षा बल, सीसीटीवी निगरानी और मेडिकल इमरजेंसी सिस्टम अनिवार्य करने की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *