
रांची: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और धांधली के मामलों को युवाओं के भविष्य पर गंभीर आघात बताया है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आ रहे तथ्यों से भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं।
दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस मुद्दे पर मौन हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से झारखंड के युवाओं के हित में अपनी स्पष्ट राय रखने और राज्य सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि भाजपा पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त भर्ती प्रक्रिया की पक्षधर रही है।
उन्होंने राज्य सरकार से जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं को तकनीकी रूप से सुरक्षित और पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की।
Leave a Reply